Sat Guru

Sat Guru
Bhagwan Shiv
Showing posts with label श्रद्धा व् विश्वास. Show all posts
Showing posts with label श्रद्धा व् विश्वास. Show all posts

Tuesday, June 19, 2018

श्रद्धा व् विश्वास

जय श्री गणेश
श्रद्धा व् विश्वास मानव जीवन के तो अहम् पहलू है

ज्ञानातीत अवस्था में पहुंचने के लिए यह अनमोल रत्न है

तर्क वितर्क जीव को स्वयं से दूर ले जाते है

श्रद्धा और विश्वास  जीव को सत्य की और ले जाते है जहा मार्ग में सत्य स्वयं जीव का संचालन करता है

महापुरुषों की संगती में श्रद्धा व् विश्वास का पदार्पण होता है

मानव को स्वयं के आत्मिक बल पर कभी संदेह नहीं करना चाहिये

मानव को सदैव परमात्मा के सत्य पर विश्वास करना चाहिये

श्रद्धा और विश्वास जीव को समर्पण के सत्य की और प्रेरित करते है जो परमानन्द प्राप्ति हेतु परम सहायक माना जाता है

श्रद्धा और विश्वास के आगे माया के सभी कुचक्र नतमस्तक रहते है

सभी पर परमात्मा की कृपा हो

धन्यवाद