Monday, September 3, 2018

मन

जय श्री गणेश
मन की गति से ही जीव अपने जीवन के मार्ग पर चलता है

मन की गति से ही मानव अपने संकल्प से युक्त हो जीवन की रूप रेखा से जुड़ता है

मन की गति में मानव के पुरुषार्थ का सत्य निहित रहता है

मन शिव संकल्पो से युक्त रहे इसी कारण ऋषि मुनि सत्य को ही जीवन का सार बना लेते है

संकल्प मन का धर्म तो है ही और कर्म भी है

आत्मा व् इच्छा एक स्थिति के दो रूप है

संकल्प के साथ ही इच्छा का समावेश है

इच्छा संकल्प की जननी है और सत्य युक्त इच्छा स्वतः ही शिव संकल्प युक्त हो जाती है

यह मन सदा ही शिव संकल्प से युक्त हो सिद्धि का कारण बने

सभी को शिव कृपा प्राप्त हो

शिवोहम शिवोहम शिवोहम